मेघालय-नगालैंड में वोटिंग: 9:30 बजे तक नगालैंड में 19%,​​​​​​​ मेघालय में 14% वोटिंग
(India) मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। दोनों राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। 9:30 बजे तक मेघालय में 14.02% और नगालैंड में 19.13% वोट डाले जा चुके हैं। इन दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

नगालैंड में 60 सीटें हैं, लेकिन एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद 59 सीटों पर ही वोटिंग होगी। यहां भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। वहीं, मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग सीट पर चुनाव टाल दिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।