Facebook के लाखों यूजर्स के आइ़डी-पासवर्ड चोरी, कंपनी ने लोगों को दी चेतावनी
(India) फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपने उपयोगकर्ताओं को ऐप्पल और गूगल के ऐप स्टोर पर सैकड़ों ऐप के बारे में चेतावनी दी है जो विशेष रूप से सोशल नेटवर्क ऐप में लागिन क्रेडेंशियल यानी कि आइ़डी-पासवर्ड चोरी करने के लिए बनाए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि गेम, फोटो एडिटर सहित 400 से अधिक खतरनाक ऐप्स की पहचान की गई है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, 10 लाख से अधिक उपयोगकर्ता इसके चंगुल में फंस गए हैं। मेटा ने कहा कि ऐप्स ने लोगों के साथ धोखे से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि ये ऐप्स लोगों से लागिन जानकारी के बदले पैसे लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कुछ ऐप खोलने पर उपयोगकर्ताओं को वास्तव में कुछ भी करने से पहले फेसबुक के साथ लाग इन करने के लिए कहा गया था और उपयोगकर्ताओं ने ऐसा करके डेटा को ऐप्स डेवलपर्स के हाथों में दे दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।