त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय राज्य के  परिणाम, मतगणना जारी, कई दिग्गजों के भविष्य का फैसला आज
(India) पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों में भाजपा गठबंधन ने नगालैंड में 42 सीटों और त्रिपुरा में 28 सीटों पर बढ़त बना रखी है। हालांकि, त्रिपुरा के रुझानों में कभी भाजपा तो कभी लेफ्ट आगे हो रहा है। मेघालय में NPP 25 सीटों पर आगे है। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।