भीषण होगी इस बार की गर्मी, पर्याप्त तैयारी कर लो, केंद्र ने राज्यों को चेताय
(India) इस साल की गर्मी पिछली गर्मियों जैसी नहीं होगी। कहा जा रहा है कि समय से पहले ही भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे अभी से तैयारी शुरू कर दें।
उन्होंने कहा कि 2023 में सामान्य गर्मी से अधिक गर्मी पड़ने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित चुनौतियों से निपटने के
लिए पर्याप्त रूप से तैयार रहें। आगामी गर्मियों के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए गौबा ने ये निर्देश दिए

गौबा ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी
सलाह का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है और इसे बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। कैबिनेट सचिव ने
आगे हैं डपंपों की मरम्मत, फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल जैसी बुनियादी तैयारियों के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने राज्यों को
आश्वासन दिया कि केंद्रीय एजेंसियां उनके साथ जरूरी और समय-समय पर समन्वय करती रहेंगी और आवश्यक सहायता के लिए
हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।