नैनी जेल में अतीक के बेटे अली अहमद ने किया हंगामा : खुद को किया घायल; शूटर्स को  नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ शिफ्ट किया
(India) नैनी जेल में अतीक का बेटा अली अहमद कैद है। जेल सूत्रों के अनुसार अली अपने भाई असद के एनकाउंटर के बाद से ही परेशान है। पिछले तीन रातों से वह सोया भी नहीं है। जेल का खाना खाने से भी इनकार कर दिया है। वह बार-बार सिर्फ एक ही बात कह रहा है कि धोखे से हमारे भाई को मार दिया, अब्बू और चाचा को भी मार दिया। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ शिफ्ट किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों शूटर्स कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं। शूटर्स को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।