(India)
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 38 फीसदी की वृद्धि हुई है। जहां मंगलवार को सात हजार के पार मामले मिले थे वहीं आज दस हजार 542 केस सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह तक देश में कोरोना के 63 हजार मरीज सामने आए हैं। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,45,401 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें केरल में हुईं। देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 4.47 फीसदी दर्ज किया गया है।देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 4.47 फीसदी दर्ज किया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।