Jammu Kashmir :  जम्मू-कश्मीर के पुंछ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्मी ट्रक में  लगी आग, 4 जवानों की मौत; सेना जाँच में जुटी, हादसा है या हमला?
(India) जम्मू-कश्मीर के पुंछ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर में भट्टा डूरियन जंगल के पास गुरुवार को एक आर्मी ट्रक में आग लग गई। हादसे में चार जवानों की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिजली गिरने से ट्रक में आग लगी। वहीं सेना के ट्रक पर ग्रेनेड से हमले का भी शक जताया गया है। सेना के सूत्रों का कहना है कि आग लगने की तीन वजह सामने आई हैं- ब्लास्ट, ग्रेनेड अटैक और बिजली गिरना। हादसे वाली जगह पर बारिश हो रही थी। सेना सभी एंगल की जांच कराएगी। सेना के ट्रक में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग काबू करने में मदद की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।