माफिया अतीक अहमद मामले में पुलिस की जाँच में हुआ बड़ा ख़ुलासा, जानिए क्या था मक़सद
(India) बीती 15 अप्रैल को माफ़िया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद को कॉल्विन हॉस्पिटल से रूटीन हेल्थ चेकअप करवाकर लौटते समय,देर रात प्रयागराज में उनका एनकाउंटर कर दिया गया था. लेकिन इस मामले को लेकर पुलिस की जाँच में एक बड़ा ख़ुलासा हुआ है, जिसने पुलिस मौजूदगी के बीच ख़ुद पर हमला कराने की साज़िश रची थी. अतीक ख़ुद पर हमले का ड्रामा कर अपनी सुरक्षा बढ़ाना चाहता था. साज़िश के तहत यह तय था कि साबरमती जेल से लाने के दौरान या फिर प्रयागराज में किसी भी जगह पर अतीक पर हमला किया जाएगा. हमले के दौरान अतीक पर कोई नुक़सान नहीं पहुँचना था, ड्रामे के तहत नजदीक से फायरिंग करनी थी और वहाँ पर आस-पास बम गिराने थे.पुलिस की जाँच के दौरान पता लगा है,कि अतीक यह मेसेज पहुँचाना चाहता था,कि उसपर विरोधियों ने हमला किया है,तो साथ ही सिक्योरिटी बढ़ानी चाहिए.

हत्या से ठीक पहले अतीक का गुर्गा घटनास्थल पर पहुँचा.

सूत्रों के मुताबिक़,हत्या से ठीक पहले उसका गुर्गा घटनास्थल पर पहुँचा था.अतीक और अशरफ़ को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए लाया गया जब जीप से उतरते वक्त अतीक किसी शख़्स को इशारे करते नज़र आया.इसका एक वीडियो खूब वायरल भी हुआ था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।