ओला कंपनी पर चार्जर और सॉफ्टवेयर के नाम पर कस्टमर्स से अलग से पैसे लेने का लगा आरोप
(Jaipur, Jaipur) एक व्हिसिल ब्लोअर की शिकायत के अनुसार,इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली टू-व्हीलर कंपनी ओला पर आरोप है सब्सिडी क्लेम करने के लिए कंपनियों ने अपने स्कूटर्स की कीमतों को कम रखा, लेकिन चार्जर और सॉफ्टवेयर के नाम पर ग्राहकों से अलग से पैसे लिए।जिसके चलते अब मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज (MOHI) ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत ज्यादा रखने को लेकर जांच शुरू की थी। जांच के जवाब में ओला ने सरकार से कहा है कि वह चार्जर की कीमत के लिए रिफंड देने को तैयार है।वह अपने कस्टमर्स को करीब 130 करोड़ रुपए रिफंड देगी। कंपनी रिफंड के रूप में कस्टमर को चार्जर के पैसे यानी 9 से 19 हजार रुपए वापस करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।