खिलाड़ियों का आरोप है कि नशे की हालत में पुलिस ने उन पर हमला किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया
(India) प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर हमला किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. पहलवानों को आरोप है कि उन्होंने बारिश की वजह से सोने के लिए बेड मंगवाए थे, जिसे पुलिस ने लाने से रोक दिया. जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे खिलाडियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई. इस बीच प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया ने गृहमंत्री को अपनी चार मांगों को लेकर चिट्ठी लिखी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस के कई अधिकारी रात भर आ आ कर पहलवानों से बातचीत करते रहे.

पुलिस ने दोनों एंट्री प्वाइंट में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है. विनेश फोगाट और सोमवीर राठी ने पुलिस कमिस्ट्रेट को लेटर लिखा है. जिसमें उन्होंने बताया है कि 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ओर से हमला किया गया, जिसमें पहलवानों को चोटें लगी है. साथ ही पहलवानों ने यह आरोप लगाया कि पुलिस वाले नशे की हालात में थे, जिसपर डीसीपी ने बयान दिया है कि सभी कि मेडिकल जांच करवाई जाएगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।