कर्नाटक चुनाव में सोनिया गांधी की एंट्री, मल्लिकार्जुन,राहुल की 3 जनसभाएं
(India) हुबली में सोनिया गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाली हैं. वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे भी हुबली की जनसभा में शामिल होंगे. राहुल गांधी भी आज 3 जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. चुनावी राज्य कर्नाटक में राजनीतिक दलों के लिए शनिवार (6 मई) का दिन काफी व्यस्त होने वाला है. एक तरफ पीएम मोदी समेत बीजेपी के बड़े दिग्गजों के रोड शो और जनसभाएं होनी हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज चुनावी राज्य में एंट्री मार ली है. सोनिया हुबली में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाली हैं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी सोनिया के साथ हुबली की जनसभा में शामिल होंगे. इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. राहुल के भी 7 मई को बेंगलुरु में रोड शो करने का कार्यक्रम है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।