पायलट की जनसंघर्ष यात्रा का दूसरा दिन,तपती धूप में हज़ारों संख्या के साथ चलते हुए।
(India) JanSangarsh Yatra: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 11 मई से जनसंघर्ष यात्रा शुरू कर दी है,आज यात्रा का दूसरा दिवस था.भीषण गर्मी में हज़ारों लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर पद यात्रा कर रहे है.जनता से किए वादे पूरा करना हमारा प्रमुख कार्य है.कथित करप्शन और पेपर लीक मामले को लेकर जनसंघर्ष यात्रा के सफ़र पर पायलट निकल पड़े है.वहीं आज पायलट ने मार्बल नगरी किशनगढ़ (अजमेर) में जनसंघर्ष यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित भी किया.

13 मई,शनिवार के कार्यक्रम.

पायलट प्रातः 7:30 बजे दूदू से पद यात्रा प्रारंभ करेंगे.
प्रातः 10:30 बजे ग्राम पालू में विश्राम करेंगे.
ग्राम पालू से शाम 4 बजे यात्रा प्रारंभ करेंगे.
शाम 7:30 बजे ग्राम नासनोदा में विश्राम करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।