(India)
Completion 11th Anniversary: जयपुर सचिवालय रामबाग स्थित अशोक क्लब में 13 मई (शनिवार) को जनटीवी के 11 साल सफल,और बेदाग़ बेमिसाल होने पर 11वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत साहब,विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी,असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी,जनटीवी के एडिटर इन चीफ श्री एसके सुराना,चैनल के मैनेजर श्री डॉ फ़िरोज़ ख़ान,न्यूज़ कॉर्डिनेटर श्री योगेन्द्र शर्मा,जनटीवी हैड मनोज अग्रवाल और कई अन्य अतिथिगण मौजूद रहे.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं श्री एसके सुराना साहब ने 11वीं वर्षगाँठ पर जनटीवी का केक कटिंग कर इस झिलमिलाती सी शाम को ओर भी जानदार और शानदार बना दिया.अंत में दिग्गज नेताओं ने जनटीवी के चैनल हैड श्री एसके सुराना साहब को चैनल के 11वर्ष पूरे होने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ दी,ऐसे ही उच्चाइयाँ छूने और आगे की वृद्धि पर कामना की.वहीं कार्यक्रम में कई तैयारियाँ देखने को मिलीं.क़रीबन 11:00 बजे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न एवं समापन हुआ.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।