(India)
इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर से संबद्ध अध्ययन केन्द्रों का समन्यवक सम्मेलन जयपुर के इन्दिरा गाँधी पंचायतीराज संस्थान के सभागार में 27 मई 2023 को अयोजित किया गया।इस अवसर पर सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय केन्द्र की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भटिया ने कहा कि आज इग्नू से भारत और अन्य देशों सहित कुल 37 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत् है। इग्नू सम्पूर्ण भारत मे 69 क्षेत्रीय केन्द्रो के माध्यम से 2063 शिक्षार्थी अध्ययन केन्द्रों का संचालन कर रहा है। इग्नू द्वारा वर्तमान में कुल 306 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर , डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट आदि सम्मिलित हैं। जिनमें एम ए हिन्दी व्यावसायिक लेखन, बी ए एप्लायड संस्कृत, बी ए एप्लायड हिन्दी के पाठ्यक्रम विशेष उल्लेखनीय हैं जो संभवतः देश के किसी भी अन्य विश्वविद्यालय द्वारा नही चलाए जा रहे हैं
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।