संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा,देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं. भगवान से भी ज्यादा जानते हैं. वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं. यहां राहुल ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं. मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है. सही?
यात्रा का किया जिक्र.
साथ ही राहुल ने भारत जोडो यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए कहा,जब यह यात्रा मैंने शुरु की तो 5-7 दिन बाद मुझे लगा कि ये यात्रा आसान नहीं होगी.हजारों किमी की यात्रा करना काफी मुश्किल हो रहा था.लेकिन मेरे पास कोई विक्लप नहीं था,कांग्रेस पार्टी के सर्मथक रोज 25 किमी की यात्रा कर रहें हैं.तीन हफ्ते बाद मुझे लगा कि मैं थक नहीं रहा हुं.फिर मैंने लोगों से पूछा की,क्या आपको थकान हो रहीं हैं.उनका जवाब ना में ही आया.उन्होने आगे कहा,केवल यात्रा में कांग्रेस ही नहीं चल रहीं,हर समुदाय के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहें हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।