टाटा मोटर्स का न्य वैरियंट अल्ट्रोज सीएनजी को किया  लॉन्च
(India) भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता, टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज सीएनजी को लॉन्च किया, जिसे भारत की पहली ट्विन सिलिंडर टेक्नोलॉजी केसाथ पेश किया गया है। कार को 7.55 लाख रुपये केशुरुआती (ऑलइंडिया-एक्सशोरूम प्राइज) दाम पर लॉन्च किया गया। टाटा मोटर्स ने इंडस्ट्री की पहली सीएनजी टेक्नोलॉजी विकसित की है। कंपनी की कार अल्ट्रोज आईसीएनजी में सामान रखने की जगह से कोई समझौता नहीं किया गया है। यह कार बेस्ट फीचर्स के साथ लैस होकर आती है, जिसमें उपभोक्ताओं को प्रीमियम हैचबैक की लक्जरी और पूरा आराम मिलना सुनिश्चित होता है। अल्ट्रोज आईसीएनजी को कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें वॉयस अस्सिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरिफायर शामिल हैं। टियागो और टिगोर कीसफलता के बाद अल्ट्रोज आईसीएनजी कंपनी की तीसरी ऐसी सीएनजी गाड़ी है, जोउपभोक्ताओं को केवल पर्सनल सेग्मेंट में ऑफर की जा रही है। युवा कार के
खरीदारों के लिए सीएनजी को कूल विकल्प को अपनाते हुए कंपनी ने ओएमजी!इट्स सीएनजी अभियान लॉन्च किया है। कंपनी के इस कैंपेन में अल्ट्रोज आईसीएनजी की खूबियों के बारे में उपभोक्ताओं को बताया गया है। टाटा
मोटर्स के प्रबंध निदेशक पैसेंजर्स व्हीकल,इलेक्ट्रिसिटी मोबिलिटी शैलेश चंद्रा ने इस मौके पर कहा कि , “ज्याधदातर उपभोक्ता अब वैकल्पिक ईंधन से चलने वाली गाड़ियों की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही वह ऐसी कार चाहते हैं, जो ईंधन की खपत में किफायती हो और इसके साथ ही उसे चलाने से प्रदूषण
भी नहीं हो।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।