उत्तर भारत में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई भूकंप की तीव्रता 5.7
(DELHI, DELHI) दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। पूंछ में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।