हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से मंडी जिले में पिछले 20 घंटे में लैंडस्लाइड की हुई दूसरी घटना
(India) मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि 48 घंटों में मध्यप्रदेश समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से मंडी जिले में पिछले 20 घंटे में लैंडस्लाइड की दूसरी घटना हुई। इसकी वजह से 2 नेशनल हाईवे सहित 380 सड़कें बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली NH-21 सात मील और चार मील के पास 20 घंटे से बंद पड़ा है। इस रूट पर 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। सोमवार को सात मील के पास दोबारा लैंडस्लाइड हुआ। ऐसे में हाईवे के आज बहाल होने के आसार कम दिख रहे हैं। हाईवे बंद होने से मंडी, पंडोह व नागचला में लंबा ट्रैफिक जाम लगा गया है। सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।