प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से की  यात्रा
(India) दिल्ली विश्वविद्यालय को 100 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर शताब्दी समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. ब्रिटिश शासन के दौरान 1 मई 1922 को डीयू की स्थापना हुई थी. मेट्रो से सफर, पीएम मोदी ने युवाओं से की बातचीत. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। पीएम मोदी ने इस दौरान छात्रों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान छात्र काफी उत्साहित दिखे। पीएम मोदी को अचानक अपने बीच पाकर दिल्लीवाले काफी हैरान रह गए। पीएम मोदी भी लोगों से मिलकर काफी खुश नजर आए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।