प्रधानमंत्री ने 3 जुलाई को अपने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई, लेने वाले हैं बड़ा फैसला
(India) 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के स्तर पर काफी कुछ बदल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जुलाई को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। इस बीच अटकलें जोरों पर हैं कि मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। भाजपा संगठन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह समझना महत्वपूर्ण हो जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं। 2024 के आम चुनाव में जाने से पहले भाजपा, एनडीए और सरकार के स्तर पर अहम बदलाव के अपने मायने हैं। कई राज्यों में चुनाव भी होने हैं और कुछ राज्यों से सरकार में प्रतिनिधित्व ज्यादा तो कुछ से कम है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।