(India)
ज्वेलरी बिजनेस से जुड़ी कंपनी सेंको गोल्ड का IPO आज से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 4 जुलाई से 6 जुलाई तक बिडिंग कर सकते हैं। 14 जुलाई को कंपनी के शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 405 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO के लिए कंपनी 270 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी। जबकि 135 करोड़ रुपए के शेयर्स कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।