पीएम मोदी का आज बीकानेर दौरा,राजस्थान दौरे से पहले किया ट्वीट।
(India) PM MODI IN RAJASTHAN:आगामी विधानसभा चुनाव बेहद निकट हैं,चुनावों को मघ्य नजर रखते हुए बीजेपी जोरों-षोरों से एक्शन मोड में हैं,वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर में दौरा करेंगे.वहां मोदी 24,300 रूपये से अधिक की विकास से जुडी परियोजनाओं का षिलान्यास व लोकार्पण करेंगें.बीकानेर दौरे से पहले मोदी ने ट्वीट भी किया हैं.पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा-राजस्थान के बीकानेर में आज कई परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा. इनमें अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी शामिल है. इससे जहां 4 राज्यों के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा, वहीं विकास को भी एक नई ऊर्जा मिलेगी.

वहीं पीएम मोदी अमृतसर-जामनगर के गलियारे के 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खंड का लोकार्पण करेगें,जिसे 11,125 करोड की लागत से बनाया गया हैं.जिससे सफर काफी सुलभ हो जाऐगा,साथ ही इससे पर्यटन व आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।