देश के 8 राज्यों में तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने, अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन रोकी गई
(India) देश के 8 राज्यों में तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। इनमें असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटवर्ती गोवा-कर्नाटक और नगालैंड के कई इलाके पानी में डूब गए। कर्नाटक में बारिश के चलते अब तक 4 लोगों की जान चली गई। वहीं उत्तराखंड में 154 सड़कें बंद कर दी गईं। असम के 6 जिलों में 121 गांवों के करीब 22 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में तेज बारिश होगी। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8-9 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।