फ्रांस में इंडियन एयरफोर्स के राफेल का फ्लाईपास्ट, PM मोदी ने ली भारतीय दस्ते की सलामी
(India) फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए हैं। इस परेड में शामिल होने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उन्हें फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजेट मैंक्रो ने रिसीव किया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। परेड में भारतीय राफेल ने उड़ा भरी। तीनों सेनाओं के मार्चिंग दस्ते के 269 जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। उनकी एंट्री सारे जहां से अच्छा की धुन के साथ हुई। PM मोदी ने खड़े होकर भारतीय सेना के दस्ते की सलामी ली। इसमें भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंट का 77 मार्चिंग दस्ता और बैंड के 38 जवान भी शामिल रहे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।