चंद्रयान -३ भारत की उम्मीदों की उभरती बुनियाद ,इसरो के साथ जुडी ह्यै भारतीय लोगो की आस
(ANDHRAPRADESH, ANDHRAPRADESH) जी हां , इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने चंद्रयान -२ के ऐतिहासिक लॉन्चिंग के बाद अब चंद्रयान -३ को 14 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सक्सेसफुली लॉन्च कर दिया है | सतीश धवन और इसरो की टीम द्वारा चंद्रयान -3 को स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए स्पेस में भेजा गया |चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है आपको बता दे की करीब 40 दिन बाद 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे।वही , ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे | अगर मिशन सक्सेसफुल रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने इस सक्सेसफुल लॉन्चिंग के बाद कहा कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है और इस मिशन के जरिये चन्द्रमा की लूनर सरफेस में कितनी सिस्मिक है, सॉइल और डस्ट की स्टडी का पता लगाया जायेगा | वही , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सक्सेसफुल लॉन्चिंग के बाद इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय बताया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।