फ्रांस के 2 दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के लिए UAE पहुंचे, UAE के राष्ट्रपति ने मोदी को बांधा फ्रेंडशिप बैंड
(India) UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद साझा बयान में PM मोदी ने कहा- दोनों देशों के संबंध पहले से काफी बेहतर हुए हैं। हर भारतीय अब UAE को सच्चे दोस्त की तरह देखता है। इस दौरान भारत और UAE के बीच एक दूसरे की करेंसी में व्यापार करने पर समझौता हुआ। इससे पहले PM को UAE में सेरेमोनियल वेलकम दिया गया। UAE के राष्ट्रपति भवन 'कसर अल वतन' में उनका स्वागत राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने PM मोदी की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड भी बांधा। इससे पहले अबू धाबी के एयरपोर्ट पर उन्हें UAE के क्राउन प्रिंस शेख खालिद ने रिसीव किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।