जदयू पार्टी बिखरने के कगार पर- कई राजनीतिक नेताओं ने किया दावा ।
(India) RJD VS JDU:बिहार की हालिया स्तिथि को देखते हुए चिराग पासवान, सुशील मोदी और जीतनराम मांझी समेत अन्य नेताओं का कहना है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में उथलपुथल देखने को मिलेगी, इस उथलपुथल में जदयू पार्टी टूटकर अलग हो सकती है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दावा करते हुए कहा कि “जदयू पार्टी के लोग नीतीश कुमार से पूरी तरह ऊब चुके हैं और दूसरे ऑप्शन की तलाश में हैं,और किसी भी वक़्त बिहार की जदयू सरकार टूट सकती है”. पार्टी में रहते हुए ही जदयू के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में फूट की भविष्यवाणी कर दी थी और अब भी वो लगातार दावा कर रहे है कि आने वाले समय में जदयू पार्टी टूटकर बिखर जाएगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।