दिल्ली में बीजेपी ने बाढ़ से पीड़ित लोगों के थामे हाथ,तनाव मुक्त करने के लिए ओटीटी पर फिल्में दिखाईं।
(India) Delhi Floods:देश की राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा हैं.सैकडों परिवार अपने बच्चों के साथ घरों से बाहर निकल चुके हैं.और खुले आसमान की नीचे रात बीताने को मजबूर हैं. सभी को देखते हुए दिल्ली में बीजेपी ने पहल की,मयूर विहार फेज-1 में मेट्रो स्टेशन के पास राहत कैंप लगाए हैं,मानसिक तनाव से जूझ रहें लोगों के लिए फिल्म ‘शेरशाह‘ ओटीटी पर प्रसारित की गई.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि,राहत कैंप में तकरीबन 7000 लोग निवास कर रहंे हैं,बारिश के चलते रोजगार छूट जाने के कारण लोग तनाव से ग्रसित हैं,इसलिए तनाव मुक्तिकरण के लिए बडे प्रोजेक्टर पर कारगिल पर आधारित फिल्म ‘शेरशाह‘ दिखाई गई.वहीं बच्चों का स्कूल व खेल-कूद छूट जाने पर तनाव दूर करने के लिए फिल्म शो आयोजित किए गए.उनहोनें पीडित बच्चों के आग्रह पर आज बुधवार को फिल्म ‘बाहुबली‘ दिखइ्र जाएगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।