(India)
गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा इंडिया से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी दी है.सहारा इंडिया में लोगों का फंसा पैसा वापस मिलेगा,इसके लिए अमित शाह ने दिल्ली में 'सहारा रिफंड पोर्टल' लॉन्च किया है.इस रिफंड पोर्टल के तहत 10 करोड़ लोगों को उनके निवेश किये गए पैसे वापस मिलेंगे.शुरुआत में 5,000 करोड़ रुपए 4 करोड़ निवेशकों को लौटाए जायेंगे.इसके लिए निवेशकों को सबसे पहले 'सहारा रिफंड पोर्टल' पर अप्लाई करना होगा, अप्लाई करने के 45 दिन के भीतर निवेशकों का पैसा सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा. ध्यान रहे कि निवेशकों का मोबाइल नंबर उनके आधार कार्ड और बैंक खाते से अवश्य जुड़ा हुआ हो.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।