उत्तराखंड के अलकनंदा नदी के पास हुआ ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, कई लोगों की मौत ।
(India) उत्तराखंड के अलकनंदा नदी के पास ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद करंट फैलने से 15 लोगों की जानें चली गई .वहां की स्तिथि गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत एक साइट पर काम चल रहा था, वहां एक लोहे की फेंसिंग थी.काम कर रहे लोगों ने उस लोहे की फेंसिंग को पकड़ा हुआ था. अचानक करंट फैलने की वजह से लोग इसकी चपेट में आ गए और अपनी जान गवां बैठे. जिला प्रशासन और SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए वहां मौजूद है। घायलों को हेलिकॉप्टर के ज़रिये भी अस्पताल ले जाया जा रहा है और घटनास्थल पर हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।