महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार ,CM बीरेन सिंह का दावा आरोपियों को मौत की सजा दिलाएंगे
(India) मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाने जैसी शर्मसार घटना को अंजाम दिया गया. आश्चर्य इस बात की है कि इस घटना को रोकने की किसी ने कोशिश तक नही की. लोग सड़कों पर तमाशा देखते रह गए. बाद में जब इसका आक्रोश सोशल मीडिया के ज़रिये निकलने लगा तो पुलिस हरकत में आ गई. मामले को देखते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि इस घटना से जुड़े आरोपियों को मौत की सजा दी जाएगी. बता दे कि गुरुवार (20 जुलाई) शाम को भीड़ ने एक आरोपी के घर को भी जला दिया. 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में यह घटना हुई थी और इसके बाद 19 जुलाई को इसका विडियो सामने आया. इस घटना के विरोध में 21 जुलाई को मणिपुर के चुराचांदपुर में हजारों लोगों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।