(India)
शुक्रवार 21 जुलाई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक हो गई। इस सुरक्षा चूक के चलते ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित घर में नूर आलम नाम का एक व्यक्ति कार लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था। मौके पर पुलिस ने उस व्यक्ति को दबोच लिया और अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पकड़े गए शख्स की कार से एक बंदूक, एक चाकू और गांजा बरामद किया गया है। जब वह शख्स ममता बनर्जी की घर में घुस रहा था तो उस वक्त ममता बनर्जी घर पर ही मौजूद थीं। हालांकि उनको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।