स्पाइडरमैन बनने की होड़ में तीसरी क्लास के बच्चे ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के लिए हॉस्पिटल में हुआ भर्ती।
(India) स्पाइडरमैन के किस्से तो हमने बहुत सुने हैं और इसे Tv पर देखा है. फिल्मी स्पाइडरमैन पलक झपकते ही एक-बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पहुंच जाता है.ऐसा ही किस्सा कानपुर के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में छात्रों के बीच चल रहे थे। वहीं छात्रों में बीच पहली मंजिल से 16 फीट नीचे कूदने की शर्त लगाई गई. शर्त को पूरा करने के लिए क्लास-3 के विराट नाम के एक स्टूडेंट ने बिना सोचे समझे 'मैं हूं स्पाइडरमैन' कहकर छलांग लगा दिया . छलांग लगाते ही वह छात्र नीचे गिरा और दर्द से तड़पने लगा . गंभीर हालत में बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इसका CCTV सामने आया और पूछताछ में स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह पूरी घटना 19 जुलाई की है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।