(India)
मणिपुर में दिन- ब –दिन हालात बिगड़ते जा रहे है. अब तक वहां 70 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए है और 5 हजार से ज्यादा आगजनी की घटनाएं देखने को मिली. मणिपुर के मैतेई और कुकी पक्ष के लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं,उनके बीच की लड़ाई ने विकराल रूप ले लिया है. अब तक वहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. मैतेई और कुकी के लड़ाई के बीच बच्चे और महिलाएं भी घिस रही है.मणिपुर में 4 मई को 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया. लोग सड़कों पर तमाशा देखते रह गए.इस शर्मनाक घटना पर मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि- अपनी पूरी जिंदगी में मैंने कभी इतनी हिंसा नहीं देखी है. विपक्ष की मांग के बावजूद मणिपुर में न तो CM एन बीरेन सिंह का इस्तीफा हुआ और न ही राष्ट्रपति शासन लगाया गया. राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इस घटना पर अपनी दुखद पीड़ा व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।