(India)
राजस्थान की राजनीती में भूकंप आ गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार 21 जुलाई की रात को सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया. दरअसल विधानसभा में मणिपुर हिंसा मामले को लेकर राजेंद्र गुढ़ा ने अपने ही सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हमें मणिपुर की बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उन्होंने अपनी ही सरकार पर महिला सुरक्षा में फेल होने का आरोप लगाया था. मंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा विधानसभा में दिए गए इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्षा राजेंद्र राठौर ने भी सरकार पर तंज कसा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने की अनुशंसा को राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार कर लिया और मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को उनके पद से बर्खास्त किया गया.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।