फेसबुक लवस्‍टोरी! भिवाड़ी की रहने वाली अंजू को पाकिस्‍तान के नसरुल्‍ला से हुआ प्‍यार, पहुंचीं सीमापार
(India) 35 साल की अंजू प्रसाद अब पाकिस्‍तान में सीमा हैदर की तरह पॉपुलर हो रही हैं। अंजू की लवस्‍टोरी फेसबुक पर पाकिस्‍तान के नसरुल्‍ला के साथ शुरू हुई और अब दोनों मुल्‍कों में सुर्खियां बटोर रही है। अंजू, नसरुल्‍ला से बेहद प्‍यार करती हैं। उत्‍तर प्रदेश के कैलोर की रहने वाली है। चार साल पहले उसे पाकिस्‍तान के नसरुल्‍ला से प्‍यार हो गया था जिससे उसकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। नसरुल्‍ला, खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां के अपर दीर जिले के कुलाशो गांव का रहने वाला है। अंजू ने रविवार को पाकिस्‍तान की मीडिया के सामने कबूला है कि वह नसरुल्लाह से प्यार करती हैं और उसके साथ ही रहना चाहती हैं। अंजू ने दो साल पहले ट्रैवल वीजा के लिए अप्‍लाई किया था और सौभाग्य से वह नसरुल्‍ला तक पहुंच गई। पाकिस्‍तान के आज न्यूज के मुताबिक अंजू शुक्रवार को ही पाकिस्तान पहुंचीं हैं। अंजू ने बताया कि पहले उनकी बातचीत फेसबुक पर हुई और उसके बाद उनकी दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने अपना देश छोड़कर पाकिस्तान जाने का फैसला किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।