सेल्फी लेने के चक्कर में 2000 फिट गहरी खाई में गिरा युवक, रेस्क्यू टीम ने बचायी जान
(Aurangabad, Aurangabad) सोशल मीडिया की होड़ में लोग क्या से क्या कर जाते है. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) जिले में सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक 2000 फिट गहरी खाई में गिर गया. यह घटना रविवार 24 जुलाई के दोपहर की है. दरअसल वह युवक अजंता गुफाओं के सामने व्यू प्वाइंट पहुंचा था और सप्त कुंड झरने के ऊपर सेल्फी लेने के गया था. सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह 2000 फिट गहरी खाई में गिर गया. उस युवक को तैरना आता था, इसलिए वह तैर कर किनारे आया और पत्थर को पकड़कर अपनी जान बचाई. खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू टीम को घटना की सूचना दी. टीम ने रस्सी के सहारे उस युवक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला. युवक का नाम गोपाल पुंडलिक चव्हाण है और वह सोयगांव का रहने वाला है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।