प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े कॉम्प्लेक्स IECC का उद्घाटन करेंगे आज,कॉम्प्लेक्स में 7,000 से ज्यादा लोगों के बैठने की है क्षमता
(DELHI, India) New Delhi: नई दिल्ली में रीडेवलप किए गए इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) कॉम्प्लेक्स का इनॉगरेशन आज 26 जुलाई शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा. 9 से 10 सितंबर तक इस IECC कन्वेंशन सेंटर में 18वीं G-20 बैठक होगी. इस कॉम्प्लेक्स को इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन यानी ITPO द्वारा बनाया गया है और यह कॉम्प्लेक्स 123 एकड़ में फैला हुआ है. IECC देश का सबसे बड़ा MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव, कांफ्रेंस और एग्जीबिशन) सेंटर है और साथ ही यह दुनिया के लीडिंग एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर्स में से एक है. यह कॉम्प्लेक्स सिडनी के ओपेरा हाउस से भी बड़ा है और इसमें एक बार में 7,000 से ज्यादा लोग बैठ सकते है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।