केरल के 100 साल पुराने आयुर्वेदिक संस्थान में घुटने का इलाज करवा रहें राहुल गाँधी
(India) Rahul Gandhi: राहुल गांधी केरल के मलप्पुरम में सौ साल पुराने आयुर्वेदिक संस्थान कोट्टक्कल आर्य वैद्य शाला में घुटने के दर्द का इलाज करवा रहे हैं. राहुल गांधी 29 जुलाई तक इस वैद्य शाला में रहेंगे और उनकी देखभाल में वैद्य शाला के पी. मदनवनकुट्टी वेरियर और के. मुरलीधरन के साथ डॉक्टरों की एक टीम लगी हुई है. कोट्टक्कल में बने श्री विश्वंभरा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राहुल गाँधी ने अपनी इलाज शुरू कराई. आर्य वैद्य शाला के मरीजों के आराम और शांति के लिए यह मंदिर बनाया गया है. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी को घुटने में दर्द की परेशानी हुई थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।