(MANIPUR, MANIPUR)
मणिपुर में 19 जुलाई को दो कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं। वहीं आज रबंग और कांगवे में सुबह से फायरिंग हो रही है। दोनों जगहों पर मैतेई और कुकी समुदाय के लोग आमने-सामने हैं। म्यांमार बॉर्डर से सटे मोरे गांव में फायरिंग और आगजनी की घटना बुधवार को सामने आई थी। राज्य में बढ़ती हिंसा को देखते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदों की एक टीम 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगी। वहीं हिंसा के बीच मिजोरम में कुकी समुदाय के समर्थन में एक रैली निकली गयी, जिसमें मिजोरम के CM जोरमथांगा ने भी हिस्सा लिया था। इस रैली पर मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। बीरेन सिंह ने कहा कि जोरमथांगा को दूसरे राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।