ओवरटेक करने के चक्कर में 2 बसें टकराईं, 6 लोगों की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती, घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा की
(Buldana, Buldana) बीती रात लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर महाराष्ट्र के बुलढाणा में मलकापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर दो प्राइवेट बसें आपस में टकरा गईं. इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है. जानकारी के मुताबिक एक बस नासिक की तरफ जा रही थी और दूसरी बस अमरनाथ यात्रा से लौटकर हिंगोली जा रही थी. बताया जा रहा है कि नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी दौरान सामने से आ रही बस से टकरा गई और यह भयानक हादसा हो गया. जानकारी मिलने के बाद जिले के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।