राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने से मचा हडकंप, रात 12 बजे बम स्क्वायड दस्ते ने ली ट्रेन की तलाशी
(India) दिल्ली से जम्मू जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12425) में बम की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को ट्रेन अपने निर्धारित समय 9:02 बजे दिल्ली से रवाना हुई. अचानक ट्रेन में बम की सूचना मिलने से रेलवे अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया और तुरंत ही ट्रेन को रात 9:35 बजे हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया और ट्रेन को पूरी तरह से खाली कराया गया. हालांकि सोनीपत रेलवे स्टेशन में राजधानी एक्सप्रेस का स्टौपेज नहीं है. डॉक स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया और इसके बाद ट्रेन की हर बोगी की अच्छी तरह से तलाशी ली गई. हालाँकि ट्रेन में तलाशी के दौरान कोई बम नही मिला, ट्रेन में बम की सूचना अफवाह निकली. रात डेढ़ बजे ट्रेन को वापस जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया. इस बीच सोनीपत पुलिस के अधिकारी व जवान भी मौके पर मौजूद थे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।