(India)
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया है.अपनी इस नई टीम का ऐलान जेपी नड्डा ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले किया है.इस टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाकर टोटल 38 नाम शामिल है.जानकारी के मुताबिक बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे और शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौपीं गई है.इसके अलावा राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.साथ ही तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ.रमन सिंह,वसुंधरा राजे,रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है और मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.वहीं कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है.कुल मिलाकर जेपी नड्डा की इस टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव ,13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाये गए है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।