कश्मीर के कुलगाम में आर्मी जवान बने आतंकियों के शिकार,कार में खून के निशान मिले,सर्च ऑपरेशन जारी
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) शनिवार रात लगभग 8 बजे कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने आर्मी के एक जवान जावेद अहमद वानी को अगवा कर लिया है.इनकी उम्र 25 साल बताई जा रही है.बीती रात शनिवार को आतंकियों ने लेह में पोस्टिंग आर्मी जवान जावेद अहमद वानी को उसकी गाड़ी से किडनैप कर लिया.घरवालों को सूचना मिलने पर आर्मी जवान के माता-पिता ने आतंकियों से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई,लेकिन फिर भी जवान का कुछ पता नहीं चला.बताया जा रहा है कि जवान जावेद अहमद वानी ईद पर छुट्टी मनाने घर आया था और शनिवार को वह अपनी कार से चावलगाम जा रहे थे,उसी दौरान वे आंतकी के शिकार हो गए.कई घंटों तक लापता रहने के बाद गांववालों ने उसे ढूंढना शुरू किया,तभी उन्हें जवान जावेद अहमद वानी की अनलॉक कार कुलगाम के पास प्रानहाल में मिलीं.साथ ही कार में से जवान की चप्पलें और खून के निशान भी मिले है.पुरे इलाके में नाकाबंदी की गई है और सेना की एक टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।