(India)
आज 31 जुलाई सोमवार सुबह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के कॉन्स्टेबल ने अपने साथी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को गोली मार दी. गुस्से में वह कॉन्स्टेबल दूसरे डिब्बे में गया और वहां भी 3 पैसेंजर्स को अपनी ऑटोमैटिक राइफल से शूट कर दिया. घटना के वक्त जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात से महाराष्ट्र जा रही थी. जानकारी के मुताबिक RPF कॉन्स्टेबल द्वारा यह फायरिंग पालघर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के B-5 कोच में हुई. घटना के बाद उस RPF कॉन्स्टेबल को उसकी राइफल के साथ अरेस्ट कर लिया गया है. जवान को पूछताछ के लिए बोरीवली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. पूछताछ के बाद ही फायरिंग की वजह का पता चल पायेगा. बताया जा रहा है कि यह फायरिंग सुबह लगभग 5 बजकर 23 मिनट पर हुई है. आरोपी कॉन्स्टेबल का नाम चेतन कुमार चौधरी और मृत ASI का नाम टीका राम मीणा बताया गया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।