हरियाणा में बृजमंडल यात्रा के दौरान पथराव, गाड़ियों में लगाई आग,कई व्यक्ति घायल
(India) Haryana: सोमवार को हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की तरफ से बृजमंडल यात्रा निकाली गई. इस यात्रा के दौरान बवाल मच गया. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दी गई, साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया गया. बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग घायल हो गए है और गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है. हालाँकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. स्तिथि को नियंत्रित करने के लिए पूरे इलाके में पुलिस और नूंह जिला प्रशासन के आला अधिकारी लगे हुए है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।