महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर भयानक हादसा, कई शव बाहर निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
(Shahapur, Thane) सोमवार देर रात महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर हादसा हो गया. यह हादसा पुल निर्माण के दौरान एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से हुई है. बताया जा रहा है कि ठाणे में शाहपुर के पास सरलांबे में हाईवे पर रात में पुल निर्माण कार्य चल रहा था. उसी दौरान रात लगभग 1:30 बजे गर्डर मशीन 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई और यह हादसा हो गया. जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. NDRF के असिस्टेंट कमांडर सारंग कुर्वे ने बताया कि रेस्क्यू का काम सुबह 5:30 बजे से जारी है. गर्डर मशीन का वजन काफी ज्यादा होने की वजह से मशीन को जल्दी से हटाया नहीं जा सका और इस वजह से थोड़ी परेशानियाँ हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहपुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में अब तक कई शव लाए जा चुके हैं और कहा जा रहा है कि अब भी कई मजदुर इसके नीचे दबे हो सकते है. फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।