प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
(India) आज बुधवार 2 अगस्त को प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मुंबई में एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ND स्टूडियो मुंबई से लगभग 80km दूर कर्ज़त इलाके में बना हुआ है. बता दे कि मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने डायरेक्टर नितिन देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. देसाई पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने के पीछे इस एडवर्टाइजिंग एजेंसी का कहना था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद भी देसाई ने पैसा नहीं दिया था. लेकिन डायरेक्टर नितिन देसाई ने एजेंसी के इस आरोपों को गलत बताया था. बता दे कि नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था. डायरेक्टर नितिन देसाई को 4 बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।