हार्ले-डेविडसन X440 की कीमत में 10,500 रुपए की हुई बढ़ोतरी
(India) हार्ले-डेविडसन की पहली मेड-इन-इंडिया बाइक 'हार्ले-डेविडसन X440' 3 जुलाई को भारत में लॉन्च हुआ था. 4 जुलाई से इसकी बुकिंग शुरू हुई थी और 3 अगस्त से इस बाइक की बुकिंग बंद हो रही है. अब हीरो मोटोकॉर्प ने 'हार्ले-डेविडसन X440' की सभी वैरिएंट की कीमत में 10,500 रुपए की बढ़ोतरी की है. कीमत में यह बढ़ोतरी 3 अगस्त के बाद लागू होगी. न्यू हार्ले-डेविडसन X440 में स्क्वॉयरिश फ्यूल टैंक, सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ,LED DRLs ,गोल हेडलाइट, राउंड स्पीडो मीटर, चौड़े हैंडल बार के साथ इंडिकेटर्स और मिरर्स दिए गए हैं. हेडलाइट में रिंग जैसा LED प्रोजेक्टर दिया गया है और प्रोजेक्टर के ऊपर हार्ले-डेविडसन लिखा हुआ है. बाइक में 440CC का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इंजन 27 bhp की पॉवर और 38 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।