(India)
ज्ञानवापी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होने के बाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)की अनुमति दी। वहीं ASI टीम ने गुरुवार सुबह 8 बजे से सर्वे शुरू कर दिया है। इस बार इस टीम में 61 सदस्यो को शामिल किया गया है, यानी पिछली बार कि तुलना में 40 सदस्य ज्यादा है। ज्ञानवापी परिसर के चारों तरफ कैमरे लगाए हैं, वीडियोग्राफी की जा रही है। वहीं ज्ञानवापी के वाजू खाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का सर्वे ASI की टीम करीब 3:00 घंटे से कर रही है। ज्ञानवापी की पश्चिम दीवार पर सबसे ज्यादा फोकस है। दीवार की बारीकी से स्कैनिंग की जा रही है। उसमें मौजूद कलाकृतियों को देखा जा रहा है। हिन्दू पक्ष ASI टीम के साथ अंदर गया लेकिन मुस्लिम पक्ष अंदर जाने से मना कर दिया। वहीं जुमा की नमाज को देखते हुए प्रदेश में हाईअलर्ट रखा गया है। ज्ञानवापी के आसपास भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।